Friday, July 5, 2019

बजट, मोदी व देश का बेरोजगार युवा

आज देश की धर्म संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट पेश किया जिसमें देश को एक नई दिशा की और ले जाने की बात कही गई, वही देश के युवा वर्ग और और पहले से बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने के लिए बजट में जोर दिया गया ,साथ ही हर वर्ग के गरीब लोगों को उचित सम्मान और रोजगार देने का पूरा भरोसा दिया , किसानों को भी इस बजट में अलग अलग तरह से रिझाने की कोशिश की गई। बजट में 2022 तक के लिए पूर्व में बनाई गई योजनाओं को पूरा करने के लिए मोदी सरकार प्रतिबद्ध दिखाई दी। ये बजट सभी को कुछ समय के लिए जरूर  खुश करेगा लेकिन उसके बाद आम व्यक्ति का जीवन वही रोज की तरह भाग दौड़ वाला हो जाएगा।  इस बजट के बारे में जितना सीतारमण जी नही जानती उससे कही अधिक माननीय मोदी जी ने बखान किया। ऐसा लग रहा था,जैसे स्वयं मोदी ने ये बजट रात दिन मेहनत कर के बनाया है। खैर जो भी हो  इस बजट से युवा और देश के गरीब लोगों  वह किसानों को कितना लाभ मिलेगा तथा देश के कुछ मुटठी भर उद्योगपति को कितना लाभ मिलेगा ये तो वक्त ही बताएगा।

नेपाल में युवाओं का तांडव

  नेपाल में युवाओं का तांडव: बेरोजगारी, भ्रष्टाचार या सुनियोजित साजिश? - एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट प्रस्तावना नेपाल में सितंबर 2025 में भड़की...