Saturday, August 18, 2018

हरियाण चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव में जनता का मूड बदलेगा सरकार।

भाजपा शासित राज्य हरियाणा में अगले साल होने वाले विधान सभा चुनाव को लेकर सरगर्मी जोरो पर दिखाई दे रही है। खट्टर सरकार ने हरियाणा में कितना विकास प्रदेश के लिए किया,इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि मनसा देवी मंदिर पर लगने वाली दुकाने करोड़ो रूपये में लोगो को दी जाती है। साथ ही आसपास लगी दुकानों से के दुकानदारों से सरकारी कर्मचारी अपनी मनमानी करते है। साथ ही साफ सफाई के लिए  लगाए गए कर्मचारियों द्वारा सफाई नाम मात्र की जाती है। बारिश के समय मनसा देवी मंदिर के पास कचरे से भरे हुए नाले से पता लगाया जा सकता है। बारिश के समय वहां लगी दुकाने पूरी तरह जलमग्न हो जाती है, जिसे दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। अभी कुछ समय पहले मैं मनसा देवी मंदिर गया तो वहां दुकान लगाने वाले कुछ दुकानदारों से बात की और वहां हो रही ऐसी लापरवाही को सुना कि कर्माचारियों द्वारा अपनी मनमानी की जा रही है। उन दुकानदारों से जब ये सवाल पूछा कि इस बार हरियाणा विधान सभा में  किस की सरकार आएगी तो वहां पर सभी दुकानदारों ने खट्टर सरकार को सिरे से नाकार दिया। और कहा कि इस बार विधान सभा चुनाव में भाजपा सरकार नही आएगी बल्कि अलग पार्टी की आएगी। क्योंकि जनता इस सरकार की तानाशाही से त्रस्त हो गई है। जिससे कहीं ना कहीं खट्टर सरकार के खिलाफ जनता में रोष है। ऐसी स्थिति आखिर क्यों बनी, इस सवाल का जवाब खुद खट्टर सरकार ही बता सकती है। देखना यही होगा कि आगामी विधानसभा में  जनता किसको चुनकर हरियाणा विधानसभा में भेजती है। और किसको अपना मुख्यमंत्री बनाती है। यही सवाल सब के दिमाग में रहेगा। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के साथ ही भाजपा पार्टी द्वारा 11 राज्यों में  भी एक साथ विधानसभा चुनाव कराने की अंदर खाने तैयारी की जा रही । भारत की जनता आखिर किसको अपना मुखिया बनाएगी। और देश की कमान किसके हाथो में सौपेंगी।

Thursday, August 16, 2018

रुकूँगा नही झुकूंगा नही अमर हूँ मैं मरूँगा नही।

ये पल पूरे देश के लिए बहुत ही दुखद पल है क्योंकि देश का एक अच्छा राजनीतिज्ञ तो इस संसार से विदा हुआ लेकिन एक महान व्यक्तित्व के धनी जिसके चेहरे पर कभी शासन भोग की इच्छा नही रही। पूरे जीवन देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने का काम पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 अटल बिहारी वाजपेयी जी ने किया। अपने जीवन के सबसे महत्वपूर्ण वर्ष वाजपेयी जी ने देश सेवा में लगा दिए । सही मायनों में अगर सभी चीजों को देख जाए तो राजनीति में कोई भी राजनीतिज्ञ अटल बिहारी वाजपेयी जी के आप पास भी नही टिकता क्योंकि उनके जैसा मृदुल व्यवहार और ओजश्वी भाषण और ह्रदय को  छू जाने वाले उनकी कविताएं कही नही मिलेगी।युग पुरुष और भारत रत्न वाजपेयी जी के बारे में जितना लिखा जाए उतना कम है,उनके बारे में कुछ लिखने के लिए कलम और शब्दों में ऐसी ताकत ही नही जो उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों की प्रशंसा की जाए। कुशल राजनीतिज्ञ, पत्रकार और लेखक। स्वंय के  द्वारा लिखी गयी कविता जो जीवन की यथार्थता को दर्शाता है।
उनके द्वारा लोकसभा और राज्यसभा के साथ ही अन्य जगह जनता के सामने कई कर्यक्रम में लोग उनको मन से सुनते थे। विपक्ष भी वाजपेयी जी को बहुत एगाकरचित हो कर सुनता था।
देश की राजनीति का एक महान संत चला गया। जीवन के इस संघर्ष में जीत आखिर मृत्यु की हुई।

Tuesday, August 14, 2018

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यपार मण्डल द्वारा झांसी रानी चौक पर मोमबत्तियां जलाकर स्वतंत्रता सैनानियों को याद किया।

उत्तर प्रदेश व्यपार मंडल द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत की अमर वीरांगना लक्ष्मी बाई की  मूर्ति पर मोमबत्ती जलाकर स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों तथा भारत माता को आज़ाद करने व भारत माता की रक्षा कर अपने प्राणों का बलिदान  देने वाले अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रधांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष राजकुमार नरूला,जिला अध्यक्ष (पूर्व विधयक)अशोक कंसल,जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी, नगर अध्यक्ष अजय सिंघल, नगर महामंत्री प्रवीण खेड़ा, नगर कोषाध्यक्ष अनिल तायल, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष राकेश गर्ग, सुनील तायल, अजय गुप्ता, बाबूराम मलिक, पंकज महेश्वरि, ओमप्रकाश धीमान,विपिन मित्तल,नवीन कश्यप, प्रमोद त्यागी,अलका शर्मा,रोशनी पांचाल,सुनीता मलिक,,अनिता गर्ग,नीरज गौतम,आदि लोग उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय आचार्य कुल द्वारा झाँसी रानी चौक पर मोमबत्ती जलाकर वीर शहीदों को याद किया।

स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रीय आचार्य कुल के गणमान्य सदस्य द्वारा अमर शहीदों और आन मान के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाली वीरांगना  रानी लक्ष्मीबाई को मोमबत्तियां जलाकर नमन किया।
कायर्क्रम की शुरुआत सबसे पहले सत्यपाल सिंगर के द्वारा गाए गए देश भक्ति गीत से की गई।उसके बाद सभी आचार्य कुल के सदस्यों ने अपने अपने अंदाज़ में सैनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के प्रति अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी नोजवानों को याद किया। तदुपरांत राष्ट्रीय आचार्य कुल प्रान्तीय अध्यक्ष होती लाल शर्मा ने अपने विचार रखे और देश को आज़ाद कराने वाले वीर योद्धाओं को याद करते हुए नमन किया।और समाज में फैल रही  बुराई और अशांति को समाप्त कर भाईचारे को कायम कर शांति का संदेश दिया। सभी राष्ट्रीय आचार्य कुल के सदस्यों ने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को सफल बनाने में होती लाल शर्मा प्रांतीय अध्यक्ष राष्ट्रीय आचार्य कुल, महोम्मद इदरीश जिला अध्यक्ष, सत्यप्रकाश शर्मा,सुरेंद्रपाल,इंजी.लोकेशचंद्र, कमर इमत्तखाब, राकेश कौशिक, सत्यपाल गायक आदि का सहयोग रहा।

Friday, August 10, 2018

मुफ़लिसी के दौर में खुशी के पल खोजने की कोशिश करता नन्हा बचपन।


गरीबी किसी से पूछकर नही आती और ना ही भगवान किसी  इंसान को गरीब बनाता है।लेकिन इंसान खुद अपनी किस्मत लिखता है। जैसा कर्म करेगा वैसा ही फल मिलेगा।
ऐसे ही मुज़फ्फरनगर के महावीर चौक पर बने फव्वारे पर नन्हा बचपन ख़ुशी के कुछ पल खोजने की नाकाम कोशिश करता हुआ नजर आया। ब्रह्स्पतिवार को पूरा मुज़फ्फरनगर जहां शिव का जलाभिषेक करने लगे थे। ठीक उसी समय कुछ नन्हे बच्चे महावीर चौक पर बने बन्द फव्वारे में भरे पानी के बीच नहा कर खुशी का इजहार करते हुए नजर आए। उनके लिए सब दिन एक जैसे होते इन बच्चों को किसी के त्यौहार से कोई मतलब नही है,इनको दो वक्त का खाना मिल जाए तो इनकी ईद, दीवाली उसी दिन बन जाती है। अलग-अलग जगह पर जा के मांगना और अपना पेट भरना यही काम रोज करते  है। लेकिन कभी अपने कर्म से विमुख नही होते है।
शायद कभी स्विमिंग पूल का ख्वाब पूरा होगा या नही इस बात को भूला के महीनों से बंद पड़े उस फव्वारे को ही अपने सपनों का स्विमिंग पूल बना लिया। नहाते समय उन बच्चों के चेहरों पर ज़रा भी सिकन नही बल्कि ख़ुशी झलक रही थी। उनको नहाते देख कर अपने देश की गरीबी पर सोच हुआ कि आखिर भगवान ने सच में इनको गरीब बनाया या फिर इनके ऐसे कर्मो की वजह से ये सब हुआ। जो भी हुआ हो लेकिन बच्चों को ऐसे नहाते देख और उनके चेहरो पर खुशी देखते ही बनती थी।
(शिव कुमार)

Thursday, August 9, 2018

शिव के रंग में रंगा पूरा मुज़फ्फरनगर


मुजफ्फनगर:- शिवरात्रि के  पावन दिन पूरा मुजफ्फनगर हुआ भक्तिमय।लाखों शिव भक्तों ने शिव चौक स्थित आशुतोष भगवान की प्रतिमा पर किया जलाभिषेक। सभी भक्तों ने देश में सुख शांति के लिए की प्रार्थना।
श्रावण के पवित्र माह में लगभग एक सप्ताह पूर्व शुरू हुआ शिव भक्तों का मेला ब्रहस्पतिवार को सकुशल पूरा हो गया।सभी कावंड़ियों ने अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए शिव के अलग अलग स्थानों पु जलाभिषेक किया। और शुव से मांगी गई मन्नत को पूरा करने के लिए शिव से प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा।
ऐसा ही नजारा कुछ मुज़फ्फरनगर के शिव चौक स्थित आशुतोष की प्रतिमा पर रहा।मुजफ्फनगर जनपद से  पूरे हफ्ते में लगभग तीन करोड़ कांवड़िए गुज़रे जिससे पूरा मुज़फ्फरनगर शिवमय हो गया था।ब्रह्स्पतिवार को मुज़फ्फरनगर में लाखों शिव भक्तों ने शिव चौक के अलावा अलग - अलग शिव मंदिरों में शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक किया।

  जलाभिषेक के समय  प्रशासन  रहा चौकन्ना

पूरे मुज़फ्फरनगर में जहाँ देखो शिव की भक्ति में खोए हुए कांवड़िये दिखाई दे रहे है। जनपद के कुछ संवेदनशील इलाकों में प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा अलग चप्पे चप्पे पर पुलिस फ़ोर्स और पेरामिल्ट्री फ़ोर्स,अर्ध सैनिक बल साथ ही स्काउट गाइड,और परमधाम के अनुयायियों पर मौजूद रहे, शिवरात्री पर कोई अनहोनी न हो इसलिए लोगो को आराम से जलाभीषेक करने का आग्रह किया। प्रशासन द्वारा शिव भक्तों पर पूरे हफ्ते की गई पुष्प वर्षा से शिव भक्त बहुत खुश नजर आए क्योंकि इस बार एक अलग अंदाज में  पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों का स्वागत किया गया।

(शिव कुमार)

Monday, August 6, 2018

शिव की भगवा टी-शर्ट पर योगी और मोदी कहाँ तक सही है।

28 तारीख से श्रावण मास शुरू हुआ था इसी के साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान,पंजाब,बिहार,हरियाणा, दिल्ली,उत्तराखंड, इन राज्यों से शिव भक्त कांवड़ लेने हरिद्वार निकल पड़ते है। इन्हीं राज्यों में कांवड़ का प्रचलन सबसे ज़्यादा है। हर वर्ष श्रावण मास शुरू होता  है। सभी शिव भक्त हरिद्वार पवित्र गंगा जल लेने जाते है। हरिद्वार में शिव,हनुमान,और गणेश आदि  तमाम देवो के चित्र वाली टी-शर्ट शिव भक्त के शरीर पर होती है। जो पूरे माहौल को भक्तिमय कर देती है। पूरे 7 सप्ताह शिव की भक्ति का कारवां चलता है। हर तरफ शिव के जयकारे गूँजते है। लेकिन इस बार श्रावण के महीने शिव की भक्ति में तो जरूर है। लेकिन इस बार पूरा माहौल मोदीमय और योगीमय दिख रहा है। क्योंकि इस बार शिव के चित्र की टी-शर्ट के साथ मोदी और योगी की टी-शर्ट शिव भक्तों को बहुत पसंद आ रही है। आखिर ये चीजें कहाँ तक सही है। क्या योगी और मोदी की तुलना शिव भगवान से की जा रही है।या फिर भगवा रंग पर केवल योगी और मोदी का ही हक है। ये स्थिति बहुत ही खराब होगी अगर ऐसे होता रहा क्योंकि एक वर्ग को मोदी,योगी अच्छे लगते है लेकिन दूसरे वर्ग को नही जो सेवा भाव अब है,अगर शिव भक्त ऐसे हर नेता के नाम की टी-शर्ट पहनने लगे तो लोगो के मन से शिव भक्तों के प्रति सेवा भाव और विन्रमता खत्म हो जाएगी। जो एकता अब देखने को मिलती है अगर ऐसे रहा तो ये एकता आने वाले समय में बहुत खराब हो सकती है।

किसी ने ठीक कहा है कि राजनीति में धर्म अच्छा होता है। लेकिन अगर धर्म में राजनीति आ जाए तो बहुत भयंकर स्थिति हो सकती है।

Friday, August 3, 2018

लोकदल प्रदेश महासचिव पायल महेश्वरी ने किया अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल के कावंड़ शिविर का उदघाटन

लोकदल की प्रदेश महासचिव पायल महेश्वरी ने अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल के निःशुल्क कावंड़ शिविर का उद्घाटन फीता काटकर किया।   प्रदेश महासचिव पायल महेश्वरी व दलके  प्रदेश अध्यक्ष बाबू राम पाल और युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहन गुर्जर और गणमान्य लोगों ने सयुंक्त रूप से शिव की प्रतिमा के सामने पुष्प और दीप जलाकर शिविर को विधिवत शुरू किया।

पिछले 20 सालों से अखिल भारतीय हिन्दू क्रांति दल द्वारा  हरिद्वार से कांवड़ ले कर आने वाले शिव भक्तों के लिए। निःशुक  शिविर का आयोजन किया जाता है।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दल दल द्वारा कांवड़ियों के लिए निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया।  दल के प्रदेश अध्यक्ष बाबू राम पल ने  बताया कि शिविर में कांवड़ियों  के लिए खाने के साथ दवाई भी निःशुल्क दी जाएगी। प्रतिदिन अलग अलग तरह का भोजन और प्रसाद शिव भक्तों के किये बनाया जाएगा। साथ ही कहा कि शिविर में दल के सभी सदस्य  24 घण्टे शिव भक्तों सेवा के लिए तत्पर रहेंगे। किसी की प्रकार की कोई समस्या कांवड़ियों को नही होने दी जाएगी। और साथ ही हम प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे कांवड़ यात्रा को सफल बने के लिए।

शिव चौक पहुंच गोल्ड बाबा ने की परिक्रमा लिया आशीर्वाद।


पंच दशानाम जून अखाड़ा महन्त गोल्डन बाबा ने कड़ी सुरक्षा और हज़ारो समर्थको के साथ किए शिव चौक पर शिव के दर्शन। हरिद्वार से  मुज़फ्फरनगर  पहुंचे गोल्डन बाबा को देखने और सेल्फी लेने के लिए लोगों  में मची अफरातफरी। 25वीं सिल्वर जुबली मना रहे बाबा को मुज़फ्फरनगर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच कराई मुज़फ्फरनगर की सीमा पार।

दिल्ली में जून अखड़ा के महंत गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर बाबा हरिद्वार से जल ले कर जैसे ही मुज़फ्फरनगर जनपद पहुंचे वैसे ही  स्थानीय लोग अपने अपने घरों  से निकलकर गोल्डन बाबा को देखा। गोल्डन बाबा के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों के बीच मारो मेरी का माहौल रहा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोल्डन बाबा अपने हजारो समर्थको के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगा जल ले कर अलग अलग मार्गो से गुजरे।  जैसे ही गोल्डन बाबा मुज़फ्फरनगर जनपद में पहुंचे।, गोल्डन बाबा के शरीर पर पड़े सोने को  को देखने के लिए सड़कों लोगों की भीड़ जमा हो गई। 25वीं बार बाबा विशाल  जन समूह के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगा जल ले कर मुज़फ्फरनगर पहुंचे। मुज़फ्फरनगर पहुँच कर शिव चौक पर कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा को शिव के दर्शन कराए। शिव मन्दिर के पंडित और गणमान्य लोगों ने मुजफ्फरनगर आगमन पर गोल्डन बाबा का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया।

गोल्डन बाबा ने किया डांस
मुज़फ्फरनगर शिव चौक पहुंचकर गोल्डन बाबा ने शिव के दर्शन करने के  बाद कावंड़ियों के साथ भोले गीत पर जमकर डांस किया।बाबा के साथ सभी शिव भक्तों और स्थानीय लोगो ने भी डांस किया।और जमकर सेल्फी ली।

गोल्डन बाबा की 25वीं सिल्वर जुबली।

गोल्डन बाबा इस बार 25वीं बार हरिद्वार से अपने हजारों समर्थको के साथ गंगा जल ले कर आए। इस बार गोल्डन बाबा इस यात्रा को सिल्वर जुबली के रूप में मन रहे है।

स्काउट गाइड और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के छात्र,छात्राएं कांवड़ में कर रहे प्रशासन का सहयोग।

29 तारीख से शुरू हुई कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए जहां प्रशासन पूरी मुस्तेदी के साथ इस यात्रा को सफल बनाना चाहता है। उसी कड़ी में मुज़फ्फरनगर प्रशासन का सहयोग करने के लिए इस बार 50 से ज़्यादा स्काउट गाइड और 40 से ज़्यादा राष्ट्रीय स्वयं सेवक  के छात्र, छात्राएं कावंड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन का साथ दे रहे है। शहर कर हर नुक्कड़ चोहराओ पर जहां से कावंड़िये कावंड़ ले के गुज़र रहे है। हर प्रशासन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर स्काउट गाइड  और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के छात्र, छात्राएं मौजूद है।

नेपाल में युवाओं का तांडव

  नेपाल में युवाओं का तांडव: बेरोजगारी, भ्रष्टाचार या सुनियोजित साजिश? - एक विश्लेषणात्मक रिपोर्ट प्रस्तावना नेपाल में सितंबर 2025 में भड़की...