मुजफ्फनगर:- शिवरात्रि के पावन दिन पूरा मुजफ्फनगर हुआ भक्तिमय।लाखों शिव भक्तों ने शिव चौक स्थित आशुतोष भगवान की प्रतिमा पर किया जलाभिषेक। सभी भक्तों ने देश में सुख शांति के लिए की प्रार्थना।
श्रावण के पवित्र माह में लगभग एक सप्ताह पूर्व शुरू हुआ शिव भक्तों का मेला ब्रहस्पतिवार को सकुशल पूरा हो गया।सभी कावंड़ियों ने अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए शिव के अलग अलग स्थानों पु जलाभिषेक किया। और शुव से मांगी गई मन्नत को पूरा करने के लिए शिव से प्रार्थना की और आशीर्वाद मांगा।
ऐसा ही नजारा कुछ मुज़फ्फरनगर के शिव चौक स्थित आशुतोष की प्रतिमा पर रहा।मुजफ्फनगर जनपद से पूरे हफ्ते में लगभग तीन करोड़ कांवड़िए गुज़रे जिससे पूरा मुज़फ्फरनगर शिवमय हो गया था।ब्रह्स्पतिवार को मुज़फ्फरनगर में लाखों शिव भक्तों ने शिव चौक के अलावा अलग - अलग शिव मंदिरों में शिव को प्रसन्न करने के लिए जलाभिषेक किया।
जलाभिषेक के समय प्रशासन रहा चौकन्ना
पूरे मुज़फ्फरनगर में जहाँ देखो शिव की भक्ति में खोए हुए कांवड़िये दिखाई दे रहे है। जनपद के कुछ संवेदनशील इलाकों में प्रशासन पूरी तरह चौकन्ना रहा अलग चप्पे चप्पे पर पुलिस फ़ोर्स और पेरामिल्ट्री फ़ोर्स,अर्ध सैनिक बल साथ ही स्काउट गाइड,और परमधाम के अनुयायियों पर मौजूद रहे, शिवरात्री पर कोई अनहोनी न हो इसलिए लोगो को आराम से जलाभीषेक करने का आग्रह किया। प्रशासन द्वारा शिव भक्तों पर पूरे हफ्ते की गई पुष्प वर्षा से शिव भक्त बहुत खुश नजर आए क्योंकि इस बार एक अलग अंदाज में पुष्प वर्षा कर शिव भक्तों का स्वागत किया गया।
(शिव कुमार)
No comments:
Post a Comment