पंच दशानाम जून अखाड़ा महन्त गोल्डन बाबा ने कड़ी सुरक्षा और हज़ारो समर्थको के साथ किए शिव चौक पर शिव के दर्शन। हरिद्वार से मुज़फ्फरनगर पहुंचे गोल्डन बाबा को देखने और सेल्फी लेने के लिए लोगों में मची अफरातफरी। 25वीं सिल्वर जुबली मना रहे बाबा को मुज़फ्फरनगर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा के बीच कराई मुज़फ्फरनगर की सीमा पार।
दिल्ली में जून अखड़ा के महंत गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर बाबा हरिद्वार से जल ले कर जैसे ही मुज़फ्फरनगर जनपद पहुंचे वैसे ही स्थानीय लोग अपने अपने घरों से निकलकर गोल्डन बाबा को देखा। गोल्डन बाबा के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों के बीच मारो मेरी का माहौल रहा। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोल्डन बाबा अपने हजारो समर्थको के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगा जल ले कर अलग अलग मार्गो से गुजरे। जैसे ही गोल्डन बाबा मुज़फ्फरनगर जनपद में पहुंचे।, गोल्डन बाबा के शरीर पर पड़े सोने को को देखने के लिए सड़कों लोगों की भीड़ जमा हो गई। 25वीं बार बाबा विशाल जन समूह के साथ हरिद्वार से पवित्र गंगा जल ले कर मुज़फ्फरनगर पहुंचे। मुज़फ्फरनगर पहुँच कर शिव चौक पर कड़ी सुरक्षा के बीच बाबा को शिव के दर्शन कराए। शिव मन्दिर के पंडित और गणमान्य लोगों ने मुजफ्फरनगर आगमन पर गोल्डन बाबा का माला पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया।
गोल्डन बाबा ने किया डांस
मुज़फ्फरनगर शिव चौक पहुंचकर गोल्डन बाबा ने शिव के दर्शन करने के बाद कावंड़ियों के साथ भोले गीत पर जमकर डांस किया।बाबा के साथ सभी शिव भक्तों और स्थानीय लोगो ने भी डांस किया।और जमकर सेल्फी ली।
गोल्डन बाबा की 25वीं सिल्वर जुबली।
गोल्डन बाबा इस बार 25वीं बार हरिद्वार से अपने हजारों समर्थको के साथ गंगा जल ले कर आए। इस बार गोल्डन बाबा इस यात्रा को सिल्वर जुबली के रूप में मन रहे है।
स्काउट गाइड और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के छात्र,छात्राएं कांवड़ में कर रहे प्रशासन का सहयोग।
29 तारीख से शुरू हुई कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए जहां प्रशासन पूरी मुस्तेदी के साथ इस यात्रा को सफल बनाना चाहता है। उसी कड़ी में मुज़फ्फरनगर प्रशासन का सहयोग करने के लिए इस बार 50 से ज़्यादा स्काउट गाइड और 40 से ज़्यादा राष्ट्रीय स्वयं सेवक के छात्र, छात्राएं कावंड़ यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रशासन का साथ दे रहे है। शहर कर हर नुक्कड़ चोहराओ पर जहां से कावंड़िये कावंड़ ले के गुज़र रहे है। हर प्रशासन के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर स्काउट गाइड और राष्ट्रीय स्वयं सेवक के छात्र, छात्राएं मौजूद है।
बहुत खूब
ReplyDelete