28 तारीख से श्रावण मास शुरू हुआ था इसी के साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान,पंजाब,बिहार,हरियाणा, दिल्ली,उत्तराखंड, इन राज्यों से शिव भक्त कांवड़ लेने हरिद्वार निकल पड़ते है। इन्हीं राज्यों में कांवड़ का प्रचलन सबसे ज़्यादा है। हर वर्ष श्रावण मास शुरू होता है। सभी शिव भक्त हरिद्वार पवित्र गंगा जल लेने जाते है। हरिद्वार में शिव,हनुमान,और गणेश आदि तमाम देवो के चित्र वाली टी-शर्ट शिव भक्त के शरीर पर होती है। जो पूरे माहौल को भक्तिमय कर देती है। पूरे 7 सप्ताह शिव की भक्ति का कारवां चलता है। हर तरफ शिव के जयकारे गूँजते है। लेकिन इस बार श्रावण के महीने शिव की भक्ति में तो जरूर है। लेकिन इस बार पूरा माहौल मोदीमय और योगीमय दिख रहा है। क्योंकि इस बार शिव के चित्र की टी-शर्ट के साथ मोदी और योगी की टी-शर्ट शिव भक्तों को बहुत पसंद आ रही है। आखिर ये चीजें कहाँ तक सही है। क्या योगी और मोदी की तुलना शिव भगवान से की जा रही है।या फिर भगवा रंग पर केवल योगी और मोदी का ही हक है। ये स्थिति बहुत ही खराब होगी अगर ऐसे होता रहा क्योंकि एक वर्ग को मोदी,योगी अच्छे लगते है लेकिन दूसरे वर्ग को नही जो सेवा भाव अब है,अगर शिव भक्त ऐसे हर नेता के नाम की टी-शर्ट पहनने लगे तो लोगो के मन से शिव भक्तों के प्रति सेवा भाव और विन्रमता खत्म हो जाएगी। जो एकता अब देखने को मिलती है अगर ऐसे रहा तो ये एकता आने वाले समय में बहुत खराब हो सकती है।
किसी ने ठीक कहा है कि राजनीति में धर्म अच्छा होता है। लेकिन अगर धर्म में राजनीति आ जाए तो बहुत भयंकर स्थिति हो सकती है।
Bhut shi kha h last line
ReplyDeleteधन्यवाद जी
Delete